फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   AAP workers confronted the police for stopping the procession

जुलूस रोकने पर पुलिस से भिड़े आप कार्यकर्ता

Wed, 12 Feb 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
AAP workers confronted the police for stopping the procession
थानाभवन में जुलूस निकालने को लेकर आप कार्यकर्ता ने पुलिस में होती नोकझोंक। - फोटो : SHAMLI
थानाभवन (शामली)। दिल्ली में आप पार्टी की जीत की खुशी में जुलूस निकाल रहे आप कार्यकर्ताओं का जुलूस पुलिस ने अनुमति ना होने पर रोक दिया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया और पुलिस ने भिड़ गए। इस दौरान पुलिस से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

दिल्ली में विस चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जश्न मना रहे थे। कार्यकर्ता दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर टावर मार्केट में ढोल पर थिरक रहे थे। जुलूस में शामिल होने आप पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान भी यहां आए थे। राजेंद्र पहलवान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने ढोल नगाड़े बजाते हुए कस्बे के दिल्ली सहारनपुर हाईवे मार्ग पर जुलूस निकालना शुरू कर दिया। जुलूस की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जिले में धारा 144 लागू होने की बात कहकर जुलूस को रोकना चाहा तो आप कार्यकर्ता पुलिस ने बहस करने लगे। पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को जुलूस निकालने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने साफ कह दिया कि कानून का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। आरोप है कि पुलिस कर्मी कुछ कार्यकर्ताओं को थाने ले गई।
विज्ञापन

आप के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं ने शामली और अन्य दूसरे कस्बो में भी जश्न मनाया लेकिन कहीं नहीं रोका गया केवल थानाभवन पुलिस को ही दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि वह अनुमति लेकर फिर जुलूस निकालेंगे। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में धारा 144 लगी है। आप कार्यकर्ताओं के जुलूस निकालने की उन्हें सूचना मिली थी। कार्यकर्ताओं के पास जुलूस की अनुमति नहीं थी। इसलिए पुलिस ने बिना अनुमति के कारण लोगों को जुलूस निकालने से मना किया है, कुछ कार्यकर्ता खुद थाने आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed