{"_id":"5c66fe2abdec22578f2a9ac6","slug":"aaj-hoga-shaheedo-ka-antimsanskaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा शहीदों का अंतिम संस्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा शहीदों का अंतिम संस्कार
Fri, 15 Feb 2019 11:30 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जिले के दोनों जवानों की अंत्येष्टि शनिवार सुबह होगी। डीएम ने शुक्रवार रात दोनों परिवारों के यहां जाकर उनकी सहमति से अंत्येष्टि का समय तय कर दिया है।
दोनों जवानों के शव रात को दिल्ली पहुंच गए थे। डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि मध्यरात्रि तक दोनों के शव दिल्ली से सीधे उनके निवास स्थानों पर पहुंचेंगे। दोनों परिवारों की सहमति से अंत्येष्टि का समय भी तय कर दिया गया है। बनत के शहीद जवान प्रदीप की अंत्येष्टि सुबह 8.30 बजे गांव में होगी। उधर, शहर के रेलपार कालोनी निवासी अमित की अंत्येष्टि इसके बाद करीब सुबह साढ़े नौ बजे होगी। केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह और प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा मौजूद रहेंगे। प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी भी इसमें शामिल रहेंगे। उधर देर रात गन्ना मंत्री सुरेश राणा शामली के लिए रवाना हो गए थे।
25 लाख और परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के शहीद जवानों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये राशि और एक सदस्य को नौकरी और उनके गांव के लिंक मार्ग का नाम शहीद के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार पूरी तरह शहीद परिवारों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
अंत्येष्टि तक जनपद के बाजार बंद रखने का आह्वान
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि आतंकी हमले में शहीद जनपद के दोनों जवानों की अंत्येष्टि होने तक शामली शहर और सभी कस्बों के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की गई है। अपील की गई है कि सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद रखकर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दें।