फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A young man who fell on a speed breaker was crushed to death by a tractor

स्पीड ब्रेकर पर गिरे युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Sun, 06 Dec 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
A young man who fell on a speed breaker was crushed to death by a tractor
स्पीड ब्रेकर पर गिरे युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
विज्ञापन

कांधला। स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से ट्रैक्टर पर बैठा युवक नीचे गिर गया। ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के ही युवक का शव गांव ले गए।

जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव टोडा कल्याणपुरी निवासी अमित शुक्रवार की शाम को अपने चचेरे भाई मोहित (26 ) के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में गांव गंगेरू से पुआल भरकर गांव लौट रहे थे। कस्बे के गंगेरू रोड पर ब्रेकर पर पहिया आने के चलते ट्रैक्टर पर बैठा मोहित उछल कर गिर गया और उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक युवक के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव अपने गांव ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि मृतक युवक के परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव अपने गांव ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed