फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A young man was taken to a field and beaten with belts; the video went viral.

Shamli News: युवक को खेत में ले जाकर बेल्टों से पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 26 Aug 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 26 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A young man was taken to a field and beaten with belts; the video went viral.
कांधला में युवक को बेल्ट से पीटते हुए। स्रोत वीडियो ग्रेब
कांधला। गांव खेड़ा कुर्तान निवासी बिलाल ने पुलिस को तहरीर देकर चार लोगों पर रास्ते में रोककर खेत में ले जाने और बेल्ट व डंडों से पिटाई करने का आरोप लगाया है। बिलाल ने तहरीर में बताया कि वह डुंडुखेड़ा स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। आरोप है कि 14 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे गांव के रास्ते से जाते समय चार लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे खींचकर खेत में ले गए और पिटाई की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जांच अधिकारी बच्चू सिंह ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed