{"_id":"698ce868a01b7703120f5667","slug":"a-young-man-was-duped-of-rs-31000-on-the-pretext-of-activating-phonepe-shamli-news-c-26-1-sal1002-159385-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फोनपे चालू कराने के नाम पर युवक से 31 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फोनपे चालू कराने के नाम पर युवक से 31 हजार की ठगी
विज्ञापन
झिंझाना। साइबर ठगों ने फोनपे चालू कराने के नाम पर युवक प्रसन्न दास को झांसे में लेकर उसके खाते से 31,315 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।
गांव सेवापुर निवासी प्रसन्न दास के अनुसार उन्होंने हाल ही में फोनपे मोबाइल में डाउनलोड किया था, जो अभी सक्रिय नहीं हुआ था। मंगलवार को वह शामली में एक शादी समारोह में थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि फोनपे चालू कराने के लिए पहले पेटीएम खाता बंद कराना जरूरी है।
ठग की बातों में आकर युवक ने कॉलर द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दिए गए निर्देशों का पालन कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद उसके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 11,316 रुपये, 17,500 रुपये और 2,499 रुपये कट गए। बैंक से मैसेज आने पर युवक को ठगी का पता चला। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।