फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A young man returning from the farm was shot, seriously injured

Shamli News: खेत से लौट रहे युवक को मारी गोली, गंभीर घायल

Sun, 21 Jul 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 21 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
A young man returning from the farm was shot, seriously injured
झिंझाना। गांव रंगाना में खेत से लौटते समय युवक को रंजिश के चलते पड़ोस के युवक ने गोली मार दी। जिससे युवक घायल होकर वहीं गिर गया। गोली की सूचना से गांव में खलबली मच गई। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे व घायल को ऊन सीएचसी ले गए। सूचना पाकर पुलिस भी गांव पहुंची तथा मामले की छानबीन की। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन करनाल के अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव रंगाना निवासी नीरज 30 वर्ष पुत्र निरंजन अपने खेत से घर आ रहा था कि रास्ते में पड़ोस के ही युवक ने रंजिश के चलते नीरज को गोली मारकर फरार हो गया। पैर में गोली लगने से नीरज लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन घायल नीरज को ऊन सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि गांव के ही युवक से पुरानी रंजिश के चलते यह मामला हुआ है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed