{"_id":"68a62766dec174882008198b","slug":"a-young-man-injured-due-to-the-collapse-of-a-lintel-of-a-house-under-construction-died-during-treatment-shamli-news-c-26-1-smrt1048-147976-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
- परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से घायल गांव कुड़ाना निवासी विजय उर्फ बच्चन की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव खेड़ीकरमू निवासी राहुल के निर्माणाधीन मकान का लिंटर मंगलवार दोपहर को गिर गया था। लिंटर निर्माण में 13 मजदूर लगे थे, जबकि दो मिस्त्री कार्य कर रहे थे। लिंटर का वजन ज्यादा होने से गर्डर मुड़ने से बल्लियां खिसक गईं थीं, जिस कारण लिंटर गिर गया था। लिंटर के मलबे में राहुल का पुत्र आयुष व साला गांव कुड़ाना निवासी विजय उर्फ बच्चन दबने से गंभीर घायल हो गए थे। दोनों घायलों काे बुलडोजर से दीवार तोड़कर बाहर निकाला गया था। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात में उपचार के दौरान विजय की मौत हो गई। बुधवार सुबह शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।