फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A young man hanged himself after writing a suicide note

Shamli News: सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर लटका युवक

Wed, 05 Feb 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 05 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself after writing a suicide note
कांधला के गांव किवाना में युवक के आत्महत्या करने पर गमजदा महिलाएं। संवाद
शामली, कांधला। थानाक्षेत्र के गांव किवाना के पूर्व प्रधान नंदू के पुत्र सुनील उर्फ सोनू (25) ने नानूपुरी के निकट बाग में पेड़ से फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर दी। मरने से पहले उसने मोबाइल फोन के स्टेटस पर सुसाइड नोट लगाया था। वह भाड़े पर ट्रैक्टर-जुताई का काम करता था। उसकी बहन की 12 फरवरी को शादी होना तय है। युवक की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कांधला क्षेत्र में दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव नानूपुरी के निकट बाग में माइनर के निकट युवक का शव पेड़ से लटका मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

शव की पहचान गांव किवाना निवासी पूर्व प्रधान नंदू के पुत्र सुनील उर्फ़ सोनू के रूप में होने पर परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पिता नंदू ने बताया कि सोमवार शाम से सुनील घर से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसको काफ़ी तलाश किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया था। 12 फरवरी को सुनील की बहन की शादी होनी है। सभी लोग शादी की तैयारी में लगे थे, लेकिन अब शादी की खुशियां गम में बदल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

n एक भाई की पूर्व में हो चुकी है मौत
मृतक सुनील की शादी तीन साल पहले सपना से हुई थी। उसके दो साल का बेटा है। परिवार में सुनील समेत चार भाई और चार बहन थे। एक भाई की पारिवारिक विवाद में कुछ समय पहले मौत हो गई थी। अब दो भाई चार बहन हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed