{"_id":"5eebad198ebc3e42d05de631","slug":"a-young-man-died-due-to-current-shamli-news-mrt487061027","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन
झिंझाना। गांव दरगाहपुर में बृहस्पतिवार देर शाम 20वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। युवक घर में लगी दोना पत्तल बनाने की मशीन पर काम कर रहा था। उसी समय मशीन में आए करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। युवक नोनांगली बिजलीघर पर संविदा पर चौकीदार का कार्य भी करता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तालाब के दलदल में फंसे पशु की मौत
बाबरी। गांव रायपुर में याकूब ने बताया कि बुधवार शाम वह भैंस को तालाब में पानी पिलाने व नहलाने ले गया था। तालाब में दलदल के कारण भैंस फंस गई और उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने पशु चिकित्साधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शासन से भैंस का मुआवजा दिलाने की मांग की है।