{"_id":"6abac0b0aa9a1f458d02a6e9","slug":"a-young-cyclist-lost-his-life-after-being-hit-by-a-motorcycle-shamli-news-c-26-1-sal1002-175035-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की जान गई
Tue, 29 Sep 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। अलीनगर-आनंदपुर मार्ग पर सोमवार देर शाम बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी भी घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गए। कैराना थाना क्षेत्र के खुरगान निवासी जसवंत (40) पुत्र गेंदा अपने साथी सतबीर के साथ साइकिल पर सवार होकर किसी काम से आनंदपुर गए थे। सोमवार देर शाम दोनों अलीनगर लौट रहे थे। अलीनगर-आनंदपुर मार्ग पर बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में जसवंत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथी सतबीर को हल्की चोट आई। राहगीर जसवंत को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
साइकिल सवार सतबीर ने बताया कि जसवंत के जीजा की पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपनी बहन के यहां रहकर मजदूरी करता था और बहन के बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था। जसवंत अविवाहित था।
जांच अधिकारी थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार कसाना ने कहा कि हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हुई है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। बाइक सवारों की तलाश की जा रही है