{"_id":"69975a3bb74d865c08035e64","slug":"a-watchman-who-suffered-burn-injuries-in-a-fire-died-in-a-delhi-hospital-shamli-news-c-26-1-sal1002-159907-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आग में झुलसे चौकीदार ने दिल्ली अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आग में झुलसे चौकीदार ने दिल्ली अस्पताल में दम तोड़ा
Fri, 20 Feb 2026 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना में विलाप करते मृतक के परिजन । संवाद
- फोटो : आवंटन के बाद तिरपाल डालकर रह रहे विस्थापित परिवार।
झिंझाना/बिडौली। पांच दिन पहले झिंझाना थाना परिसर में 59 मामलों में जब्त शराब नष्ट करते समय आग की चपेट में आए चौकीदार नवाब (60) की बुधवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। चौकीदार की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
14 फरवरी को एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी, सीओ कैराना हेमंत कुमार और आबकारी विभाग की टीम की मौजूदगी में 59 मामलों में जब्त अवैध शराब को कोतवाली के पीछे खंडहर में जेसीबी से गड्ढे की खोदाई कराकर शराब नष्ट किया जा रहा था। इसी दौरान चौकीदार गांव तिसंग निवासी नवाब ने जेब से माचिस निकालकर कपड़े में आग लगाकर गड्ढे में फेंक दिया था। इसी दौरान शराब ने अचानक आग पकड़ ली और तेज धमाका हुआ। हादसे में चौकीदार नवाब, हेड कांस्टेबल जोनी व ललित तथा जेसीबी चालक सुनील निवासी लक्ष्मणपुर गंभीर रूप से झुलस गए थे। नवाब को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करााय गया था। बुधवार रात को उपचार के दौरान नवाब की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को चौकीदार का शव गांव में पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। ग्रामीणों ने चौकीदार की मौत पर दुख व्यक्त किया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक किया गया। चौकीदार के चार पुत्र व एक पुत्री की शादी चुकी है। एक पुत्री व एक पुत्र अभी अविवाहित है।