फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A trolley laden with leaves caught fire after hitting a high tension line.

Shamli News: हाईटेंशन लाइन से टकराने पर पत्ती से लदी ट्राॅली में लगी आग

Tue, 14 Jan 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A trolley laden with leaves caught fire after hitting a high tension line.
बिडौली क्षेत्र में गन्ने की पत्ती से बने गट्टू को ट्रॉली में लगी आग । संवाद
बिड़ौली। गन्ने की पत्ती से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से पत्ती में आग लग गई।
विज्ञापन

सोमवार को फतेहपुर के खेतों से सूखी पत्ती लादकर ट्रैक्टर-ट्राली से यमुनानगर ले जाया जा रहा था। ख्वाजापुरा गांव में ट्रॉली में लदी पत्ती की अधिक ऊंचाई होने के कारण 11 हजार की लाइन से टकरा गई। वहीं पर पास में रखे ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी उठकर ट्रॉली पर जा गिरी। ट्राली में लदी पत्ती में आग लग गई। चालक ने ट्रॉली से ट्रैक्टर को अलग किया और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग से पत्ती व ट्राली के टायर जल चुके थे। रवि निवासी गांव मानपुर ने बताया कि वह ट्रैक्टर मालिक आशु निवासी यमुनानगर के यहां लेबर के साथ मजदूरी पर काम करता है। उसके साथ अनवर व अनस निवासी यमुनानगर थे। सभी सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed