फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A report was filed against the former head in the case of suicide of a wood contractor

Shamli News: लकड़ी ठेकेदार के आत्महत्या के मामले में पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 May 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against the former head in the case of suicide of a wood contractor
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव पेलखा के जंगल में लकड़ी ठेकेदार मुकेश कुमार (40) के आत्महत्या करने के मामले में गांव गंदेवड़ा के पूर्व प्रधान के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व प्रधान पर दो लाख रुपये बकाया होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर प्रताड़ित करने का आरोप है।
विज्ञापन

गांव पेलखा के जंगल में शुक्रवार सुबह लकड़ी ठेकेदार मुकेश कुमार का शव पेड़ से कपड़े के फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। देर शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले में मृतक के भाई देवेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि मुकेश लकड़ी काटने और बेचने का काम करता था।
विज्ञापन

मुकेश ने गांव गंदेवड़ा के पूर्व प्रधान सुरेश के 34 लाख रुपये में पेड़ खरीदे थे। इसमें 32 लाख रुपये दिए जा चुके थे और दो लाख रुपये बाकी होने पर पूर्व प्रधान ने उसके भाई की ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक सप्ताह पहले पकड़कर अपने घर पर खड़ा कर लिया था और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इस वजह से उसके भाई ने आत्महत्या की। देर रात में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed