{"_id":"68029cbb801ff76e9403aad4","slug":"a-report-was-filed-against-seven-people-for-feeding-them-intoxicants-and-making-them-roam-around-shamli-news-c-26-1-smrt1048-140450-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नशीला पदार्थ खिलाकर घुमाने के आरोप में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नशीला पदार्थ खिलाकर घुमाने के आरोप में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शामली। शहर के युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर मोहल्ले में नग्न घुमाने और वीडियो बनाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शहर निवासी महिला ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी बेटी के यहां परिवार के साथ कानपुर गई थी। उसका बड़ा बेटा घर पर अकेला था। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसके बेटे को नशीले पदार्थ का सेवन कराकर उसे नंगा कर मोहल्ले में घुमाया और वीडियो बनाया। उस समय वह अपने होश में नहीं था। आरोपियों ने 13 अप्रैल को उसके बेटे पर घर में घुसकर हमला किया और तोड़फोड़ भी की।
हमले के दौरान उसके बेटे की जीभ काटकर गंभीर घायल कर दिया। इसका वीडियो भी उनके पास है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की जीभ पर चोट लगी है। तहरीर के आधार पर सूची, लवी, प्रवेश, अभिषेक उर्फ छोटू, पुनीत, शुभम व जोगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।