{"_id":"62c1d7cd1a9bf002884d653c","slug":"a-report-of-culpable-homicide-has-been-filed-against-the-principal-sons-shamli-news-mrt5954048183","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्र चार भाईयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पुत्र चार भाईयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बहावड़ी में चबूतरे केेे बुलडोजर से तोड़े जाने के दौरान बुजुर्ग की मौत होने का मामला
मृतक के पुत्र ने प्रधान के पुत्रों पर मारपीट व धक्कामुक्की करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में घर के बाहर बने चबूतरे को बुलडोजर से तोड़े जाने के दौरान बुजुर्ग की मौत के मामले में महिला प्रधान निर्मला देवी के चार पुत्रों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव बहावड़ी में ग्राम प्रधान निर्मला देवी की रास्ते पर ओमपाल सिंह के घर के बाहर चबूतरा बनाकर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर शनिवार शाम राजस्व टीम पुलिस के साथ पहुंची थी। जब बुलडोजर से चबूतरा तोड़ा जा रहा था, उसी समय ओमपाल के भाई 90 वर्षीय हरदन सिंह अचानक गिर पड़े थे। उन्हें सीएचसी में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में गांव में देर रात तक पंचायत हुई। जिसमें प्रधान के पुत्रों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई। इसके बाद मृतक के पुत्र राजीव की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान के पुत्र बिजेंद्र उर्फ बंटी, बसंत, अनिरुद्ध व अंकित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई।
पीड़ित राजीव ने आरोप लगाया कि प्रधान पुत्रों ने उसके चाचा ओमपाल के घर के बाहर बने पुश्तैनी चबूतरे को जेसीबी से तुड़वा दिया। उनके पिता व अन्य परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। उनके पिता को धक्का दे दिया था। जिससे वह जमीन पर गिर गए थे। राजीव ने पिता की मौत के लिए प्रधान के चार पुत्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधान पुत्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सुबह में अंतिम संस्कार
बहावड़ी में बुजुर्ग हरदन सिंह की मौत के मामले में प्रधान के पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात में ही शव का पोस्टमार्टम हुआ। वहीं, रविवार सुबह सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया।
एक और चबूतरा तोड़ने का आरोप
गांव बहावड़ी निवासी ईश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम ग्राम प्रधान निर्मला देवी के चारों पुत्रों ने राजस्व टीम को पुलिस फोर्स के साथ बुलाकर उनके घर के बाहर करीब 50 साल पुराना चबूतरा बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इसका विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी दी गई। वहीं, प्रधान के पुत्र ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है।