फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A procession of RLD activists blocked the city

रालोद कार्यकर्ताओं के जुलूस से शहर में लगा जाम

Fri, 02 Oct 2020 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
A procession of RLD activists blocked the city
शामली में जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट जाते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
शामली। रालोद के प्रदर्शन के बाद शहर में जाम के हालात बन गए। विभिन्न मार्गों से आए ट्रैक्टर-ट्रालियों के कारण शहर में जगह-जगह जाम लग गया। कैराना, कांधला और झिंझाना आदि क्षेत्रों से मेरठ-करनाल रोड से रालोद कार्यकर्ता ट्रैक्टरों से पहुंचे। विजय चौक से शहर में प्रवेश करते समय हाईवे पर जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन

ट्रैक्टरों की कतार के कारण हाईवे पर दोनों ओर का ट्रैफिक रुका रहा। ट्रैक्टरों के चले जाने के बाद भी जाम नहीं खुल पाया। मेरठ-करनाल हाईवे पर शाम तक जाम के हालात बने रहे। झिंझाना की ओर गांव मुंडेट तक ट्रकों की लाइन लगी रही, जबकि विजय चौक से मेरठ की ओर भी हाईवे पर वाहनों की तारें लगी रहीं। शाम तक पुलिस को जाम खुलवाने के लिए जूझना पड़ा। इस दौरान वाहनों से आने वाले यात्रियों को काफी दूर पहले से उतरना पड़ा और पैदल चलकर शहर में आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed