{"_id":"694ae918b25a5afcd502f016","slug":"a-private-bus-collided-with-a-motorcycle-killing-the-brother-and-seriously-injuring-his-sister-shamli-news-c-26-1-sal1002-156130-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत, बहन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत, बहन गंभीर
Wed, 24 Dec 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
चौसाना क्षेत्र के गांव गंगारामपुर निवासी लक्की का फाइल फोटो । परिजन
चौसाना। मंगलवार को गंगोह मार्ग पर राजमहल पैलेस के निकट तेज रफ्तार यात्रियों से भरी प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें कक्षा 11 के छात्र लक्की (18) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बहन सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल सलोनी को ऊन सीएचसी ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया।
गंगारामपुर खेड़की निवासी लक्की और सलोनी मंगलवार को बाइक से इस्सापुर, जिला सहारनपुर स्थित केएस डिग्री कॉलेज में स्कॉलरशिप फार्म जमा कराने जा रहे थे। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है सलोनी ने बताया कि शाम करीब पौने चार बजे जैसे ही राजमहल बैंक्वेट हॉल के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। जिससे लक्की की माैके पर ही मौत हो गई, जबकि सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया।
लक्की पास के ही कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। उसके पिता रमेश खेत में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। छात्र की मौत से परिवार में गम का माहौल है। पुलिस ने बताया कि बस चालक की तलाश जारी है। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।