फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A population of six thaousand imprisoned in home

कैराना के चार मोहल्लों के छह हजार की आबादी घरों में कैद

Tue, 14 Apr 2020 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
A population of six thaousand imprisoned in home
कैराना में कोरोना पोजिटिव पाए जाने पर मौहल्ला शेखबद्धा में पहुचे डीएम जसजीत कौर व एसपी विनीत जाय? - फोटो : SHAMLI
छह हजार की आबादी घरों में कैद
विज्ञापन

कैराना (शामली)। सुबह करीब सात बजे का वक्त। कैराना कस्बे का शेखबद्धा मोहल्ला। पुलिस प्रशासन का अमला। भारी पुलिस फोर्स ने डेरा डाला था। अफसरों में मंत्रणा चल रही थी और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गलियों को सैनिटाइज करने में जुटी थी। ये सब देख मोहल्ले के लोग समझ चुके थे कि उनका मोहल्ला सील होने वाला है। कुछ ही देर में गलियां सील हो गईं। इनकी करीब छह हजार आबादी घरों में कैद होने को मजबूर हो गई।
क्षेत्र की पटवारी वाली मस्जिद में मिले तीन जमातियों को कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सुबह लोगों तक पहुंच गई थी। लिहाजा वह सुबह साढ़े छह बजे दुकानें खुलते ही अपनी सब्जी, फल ,किराना का सामान लाने में जुट गए थे। इसी बीच सुबह सात बजे एसडीएम और सीओ कैराना फोर्स के साथ पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारी पहले यहां आ चुके थे। गलियों को सैनिटाइज करने का काम तेजी से शुरू हो गया था। दोपहर तक यहां के चार मोहल्लों की करीब 12 गलियां सील हो गईं थी। जमातियों के संपर्क में रहे एक युवक को भी क्वारंटीन में भेजने के साथ ही उसके परिवार के 8 सदस्यों को घर के अंदर की क्वारंटीन करा दिया गया। दोपहर करीब 12 बजे डीएम और एसपी के पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

ये मोहल्ले हुए सील
मोहल्ला शेखबद्धा, कायस्थवाड़ा, जामा मस्जिद क्षेत्र, मोहल्ला आलकला को पूरी तरह सील कर दिया गया है। जामा मस्जिद की ओर जाने वाले छह रास्तों, निर्मल चौराहा, वेदों वाला कुंआ, इमामबाड़ा सीढ़ियां, दो अन्य गलियों सील कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली की डीएम जसजीत कौर ने बताया कि तीन जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर इन बस्तियों को हॉट स्पॉट की श्रेणी में शामिल कर सील कर दिया गया है। इन मोहल्ले में खाने पीने के सामने फल सब्जी, किराना सामान आदि की होम डिलीवरी होगी। दुकानदार चिह्नित कर दिए जाएंगे। इसी तरह मोहल्ले के तीन चार जिम्मेदार तय कर दिए जाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed