फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A police officer was attacked and his uniform was torn in Badhev; a case was registered against the accused.

Shamli News: बधेव में दरोगा पर हमला कर वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 23 Sep 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
A police officer was attacked and his uniform was torn in Badhev; a case was registered against the accused.
मारपीट की शिकायत पर गई थी पीआरवी, शिकायतकर्ता पर हमला करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गांव बधेव में मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी 3018 (यूपी 112) पर तैनात उपनिरीक्षक राजीव कुमार पर शिकायतकर्ता युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उपनिरीक्षक घायल हो गए और उनकी वर्दी फाड़ दी। आदर्श मंडी थाने पर उपनिरीक्षक की तरफ से आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

गांव बधेव निवासी रमेश ने रविवार रात करीब नौ बजे यूपी 112 पर शिकायत करते हुए बताया कि गांव में उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पीआरवी गांव में पहुंची। पीआरवी पर उप निरीक्षक राजीव कुमार, सिपाही नीलेश और चालक सतेंद्र की ड्यूटी थी। पुलिस रमेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगी, तभी उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए कहा। साथ ही उप निरीक्षक के साथ गाली गलौच कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उपनिरीक्षक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed