फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A new two-lane bridge will soon be constructed on the Meerut-Karnal highway.

Shamli News: मेरठ–करनाल हाईवे पर जल्द बनेगा दो लेन का नया पुल

Fri, 23 Jan 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A new two-lane bridge will soon be constructed on the Meerut-Karnal highway.
शामली। मेरठ–करनाल हाईवे पर पूर्वी यमुना नहर पर बने पुराने पुल को तोड़कर दो लेन का नया पुल बनाए जाने की तैयारी एक बार फिर शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) शामली की ओर से नए पुल के लिए एस्टीमेट तैयार करने की कवायद की जा रही है। मेरठ–करनाल हाईवे पर अंग्रेजी शासनकाल के दौरान सिंगल लेन का पुल बनाया गया था। यह पुल बार-बार क्षतिग्रस्त होने लगा, जिसके बाद वर्ष 2007 में पूर्वी यमुना नहर पर पुराने पुल के समानांतर एक नया पुल बनाया गया। इस पुल के निर्माण को अब करीब 25 वर्ष हो चुके हैं।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली द्वारा वर्ष 2018 में दो लेन के नए पुल का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था। उस समय लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हो गई थी, लेकिन ठेकेदार न मिलने के कारण पुल का निर्माण नहीं हो सका। बाद में मेरठ–करनाल हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, बागपत इकाई को हैंडओवर कर दिया गया था।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्माण कार्य न कराए जाने के चलते बाद में हाईवे को पुनः हैंडओवर कर दिया गया। वर्तमान में पूर्वी यमुना नहर के पुराने सिंगल लेन पुल पर करीब एक वर्ष से आवागमन बंद है। अब लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली द्वारा पूर्वी यमुना नहर पर दो लेन के नए पुल का एस्टीमेट नए सिरे से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि दो लेन पुल का एस्टीमेट शासन को भेजा जाएगा। धनराशि अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नए पुल के निर्माण के बाद हाईवे पर चार लेन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed