{"_id":"68af526c5e59aef7180494e4","slug":"a-new-executive-committee-was-formed-in-the-meeting-of-jamiat-ulema-tehsil-oon-shamli-news-c-26-1-sal1002-148459-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जमीयत उलेमा तहसील ऊन की बैठक में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जमीयत उलेमा तहसील ऊन की बैठक में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
विज्ञापन
मदरसा नुरुल इस्लाम अरशदीय में जमीयत उलेमा तहसील की मीटिंग में सदर हाफिज अय्यूब तथा अन्य पदाधिका
- फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। मदरसा नुरुल इस्लाम अरशदीय में बुधवार को जमीयत उलेमा तहसील ऊन की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मौलाना ताहिर (अध्यक्ष जमीयत उलेमा शामली) ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें हाफिज अय्यूब को एक बार फिर सदर चुना गया।
तहसील ऊन स्तर पर हुए चुनाव में मौलाना अतहर हसन को तहसील अध्यक्ष, मौलाना वसीम को तहसील महासचिव और मौलाना इफ्तिखार को तहसील कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं झिंझाना इकाई में हाफिज अय्यूब अध्यक्ष, कारी इरशाद महासचिव और नौशाद ठेकेदार कोषाध्यक्ष चुना गया।तहसील ऊन और झिंझाना, दोनों जगह 11-11 सदस्यों की कमेटी गठित की गई।
तहसील ऊन कमेटी में मौलाना मुफ्ती शाहिद चौसना, मौलाना इसराइल (नाई नंगला), मौलाना तय्यब (टपराना), मौलाना नसीम (मंसूरा), मकाजी आफताब और हाफिज सईदुल्लाह (गढ़ी हसनपुर) को चुना गया।
विज्ञापन
झिंझाना कमेटी में मौलाना मोहम्मद तैय्यब, कारी बदरुद्दीन, कारी अब्दुल खालिक, कारी मुंशाद और मौलाना वसीक निर्वाचित हुए। मौलाना इकराम को कस्बे की कमेटी का संरक्षक नियुक्त किया गया। इस मौके पर मुफ्ती मेहताब सोनता, मौलाना अकबर, कारी मोहसिन, कारी अलीम, मौलाना अब्दुल्लाह, मौलाना सनव्वर, मौलाना गुलफाम और कारी तसव्वर समेत कई उलेमा मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मौलाना मुस्तकीम रहे और संचालन मौलाना तहसीन ने किया।