फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A network of roads will be laid in the district

जिले को मिली 46 करोड़ की लागत की 77 किमी लंबाई की सड़कों की सौगात

Thu, 16 Sep 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
A network of roads will be laid in the district
शामली कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु - फोटो : SHAMLI
जिले में बिछेगा सड़कों का जाल
विज्ञापन

शामली। विकास कार्यों को बढ़ावा देने और यातायात को सुगम बनाने के लिए जिले में सड़कों का जाल बिछेगा। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जिले में 46.18 करोड़ की लागत से 77 किमी लंबाई की सड़कों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें जिला पंचायत की ओर से 3.17 करोड़ लागत से 7.51 किमी सड़कों को लोकार्पण हुआ, जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 43.01 करोड़ की लागत से 70.05 किमी लंबी आठ सड़कों का लोकार्पण किया गया।

कलक्ट्रेट एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु, डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, जिला पंचायत के एएमए मुकेश जैन, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता जवाहर सिंह आदि ने मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद विकास गांव-गांव तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में लाभार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायतों में होने वाले सभी प्रोजेक्ट पर कार्य मानक व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से हो ताकि जनविश्वास का प्रतीक बने।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से बनाई गई सड़कें
गांव लांक में प्राथमिक विद्यालय से बहावड़ी-खरड़ मार्ग तक लेपन कार्य- 804 मीटर
गांव कुड़ाना में कुड़ाना-शामली मार्ग से गांव भिक्की की ओर लेपन कार्य- 900 मीटर
ऊन-थानाभवन मार्ग से पिंडौरा तक लेपन कार्य-831 मीटर
गांव मुंडेट खादर से गांव सांपला की ओर काली सड़क तक लेपन कार्य- 850 मीटर
गांव सिंभालका से गांव अंबहेटा तक लेपन कार्य- 1348 मीटर व 43 मीटर सीसी रोड
गांव गढ़ी अब्दुला में थानाभवन रोड से बिजलीघर होते तीतरों बाइपास तक लेपन कार्य- 868 मीटर
गांव अशरफपुर गुर्जर से गांव डोकपुरा गुरुद्वारा मार्ग तक लेपन कार्य-1852 मीटर
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बनेंगी ये सड़कें
सड़क का नाम लागत
गांव हिंड से गढ़ीपुख्ता तक 5.82 करोड़
गांव आमवाली से चौसाना बिड़ौली तक 5.98 करोड़
गांव कैरटू से मंसूरा तक 3.17 करोड़
गांव मालैंडी से ढिंढाली तक 6.08 करोड़
गांव हरड़ फतेहपुर से कैड़ी 3.27 करोड़
कैराना से खंद्रावली 5.72 करोड़
गंगाना बस स्टैंड से बहेड़ चौक तक 3.26 करोड़
मेरठ-करनाल रोड से सुन्ना तक 7.79 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed