{"_id":"6a762c28d40037d33902d39a","slug":"a-multitude-of-wishes-and-the-support-of-bhole-baba-shamli-news-c-26-1-aur1003-171361-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मनोकामना ढेर सारी, सहारा भोले बाबा का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मनोकामना ढेर सारी, सहारा भोले बाबा का
Sat, 08 Aug 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ की खबर में युवती जहानवी।
शामली। कांवड़ यात्रा सपनों, मन्नतों और संकल्पों का भी माध्यम है। सभी की अपनी-अपनी मनोकामना है। भोले बाबा से मन्नोती मांगकर कांवड़ उठाई है। बड़ी संख्या में युवतियां भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ ला रही हैं। कोई अच्छी नौकरी की कामना लेकर निकली है तो कोई परीक्षा में बेहतर अंक और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना कर रही है।
हरियाणा के करनाल की एमए की छात्रा जहानवी पहली बार कांवड़ लेकर लाई हैं। उनका कहना है कि वह भगवान शिव से अच्छी नौकरी और अपने कॅरिअर में सफलता की प्रार्थना कर रही हैं। करनाल की बीए की छात्रा शगुन बीए ने बताया कि वह आगामी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने और शिक्षा में सफलता के लिए कांवड़ यात्रा कर रही हैं।
माता-पिता की सलामती की कामना लेकर कांवड़ लाए जींद के देवा
हरियाणा के जींद निवासी देवा भी माता-पिता की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना लेकर पैदल कांवड़ यात्रा कर शामली पहुंचे। देवा ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से लगातार हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। उनकी मनोकामना केवल अपने माता-पिता की सलामती और परिवार की खुशहाली है। उनका विश्वास है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से परिवार पर सदैव आशीर्वाद बना रहता है।
विज्ञापन
शादी की मन्नत पूरी होने पर दंपती ला रहे कांवड़
सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इन्हीं शिवभक्तों के बीच हरियाणा के भिवानी निवासी पति-पत्नी उषा और रामअवतार भी पैदल कांवड़ लेकर अपने गांव लौट रहे हैं। दोनों ने बताया कि प्रेम विवाह से पहले उन्होंने भगवान भोलेनाथ से मन्नत मांगी थी कि यदि उनका विवाह सकुशल हो गया तो वे हरिद्वार से पैदल गंगाजल लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। मन्नत पूरी होने के बाद दोनों पहली बार कांवड़ ला रहे हैं।