फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A man with a reward of 25,000 was injured in an encounter.

Shamli News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Wed, 06 May 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 06 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A man with a reward of 25,000 was injured in an encounter.
कांधला सीएचसी पर 25 हजार के इनामी का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी। पुलिस
कांधला। गांव भभीसा के जंगल में मंगलवार दोपहर पुलिस से मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश शंकर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई है। आरोपी खंद्रावली के आशु हत्याकांड में वांछित चल रहा था। जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी आंशु (24) की 1 अप्रैल की रात दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी शंकर वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को सूचना के आधार पर पुलिस शंकर की भभीसा-नहर पटरी मार्ग के पास घेराबंदी की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। पुलिस का कहना है कि बदमाश से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि बदमाश से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed