फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A heartfelt farewell was given to the retired CMO at the ceremony.

Shamli News: समारोह में सेवानिवृत्त हुए सीएमओ को दी भावभीनी विदाई

Fri, 02 Feb 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
A heartfelt farewell was given to the retired CMO at the ceremony.
शामली। जिले में तीन साल से तैनात सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके स्थान पर वरिष्ठतम एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार को कार्यवाहक सीएमओ का कार्यभार सौंपा गया है। उधर, कैराना मार्ग पर स्थित एक होटल में जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सेवानिवृत्त हुए सीएमओ का विदाई समारोह हुआ।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल जिले में करीब तीन साल तक रहे। बुधवार को उनका कार्यकाल पूरा होने पर इस पद से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर शासन स्तर से अभी उनके स्थान पर नए सीएमओ की तैनाती नहीं हुई है। इस वजह से सीएमओ का कार्यभार वरिष्ठता क्रम में एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार को कार्यवाहक सीएमओ का चार्ज सौंपा गया है। उन्होंने सीएमओ पद का चार्ज संभाल लिया है। उधर, कैराना मार्ग स्थित एक होटल में बुधवार रात को सेवानिवृत्त हुए सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विदाई समारोह हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने डॉ. संजय अग्रवाल को भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर डीएम रविंद्र सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीडीओ विनय तिवारी, डी हेल्थ डॉ. एके सिंह, पूर्व एडी हेल्थ ज्योत्सना, जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा, सभी एसीएमओ, सीएचसी शामली के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed