{"_id":"5e56c1138ebc3ef39c06f11f","slug":"a-five-member-team-of-bhima-army-corps-committee-reached-shamli-shamli-news-mrt471009124","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी कोर कमेटी का पांच सदस्यीय दल पहुंचा शामली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी कोर कमेटी का पांच सदस्यीय दल पहुंचा शामली
विज्ञापन

शामली। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर कोर कमेटी के पांच सदस्यीय दल ने जिले में भ्रमण किया। संगठन को मजबूत करने के लिए मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन कोर कमेटी के पांच सदस्यी दल में शामिल बिजनौर से दो बार विधायक रहे मोहम्मद गाजी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नोएडा एडवोेकेट रविंद्र भाटी, निजाम चौधरी, बॉबी गुर्जर एवं सलीम त्यागी दो दिवसीय दौरे पर शामली पहुंचे। उन्होंने पूर्व चेयरमैन जलालाबाद जहीर मलिक, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, कस्बा झिंझाना के पूर्व चेयरमैन हाजी सरफराज, कस्बा कैराना में अकबर अंसारी, बनत में फारूख अहमद से मुलाकात की। संगठन को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया। कोर कमेटी के सदस्यों के साथ भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अनुज भारती मौजूद रहे। पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने कहा कि बहुजनों की लड़ाई को लड़ने वाली भीम आर्मी प्रमुख एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के अलावा कोई नहीं है। अब बहुजनों को एक होना होगा। देश में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है, विपक्षी नेता देश धर्म की राजनीति कर जहर घोलने का कार्य कर रहे है। भीम आर्मी के जिला प्रभारी नासिर चौधरी ने दावा है कि जिले में आई कोर कमेटी के पांच सदस्यीय दल के सम्मुख कई प्रमुख लोगों ने भीम आर्मी की सदस्यता ग्रहण की।