फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A fire broke out during the destruction of liquor, injuring four people, including two policemen.

Shamli News: शराब नष्ट करने के दौरान धमाके के साथ लगी आग, दो पुलिसकर्मी समेत चार झुलसे

Sun, 15 Feb 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 15 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out during the destruction of liquor, injuring four people, including two policemen.
झिंझाना में झुलसे चौकीदार का उपचार करते चिकित्सक । संवाद
झिंझाना (शामली)। थाना परिसर के पीछे खंडहर में न्यायालय के आदेश पर शनिवार दोपहर एक बजे अवैध शराब नष्ट करते समय अचानक तेज धमाके के साथ आग लग लग गई। आग की चपेट में आकर दो पुलिसकर्मी, चौकीदार और जेसीबी चालक झुलस गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकीदार को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है। एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी, सीओ कैराना हेमंत कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना और आबकारी विभाग की टीम की मौजूदगी में 59 मुकदमों में थाना पुलिस द्वारा जब्त अवैध शराब को नष्ट किया जा रहा था। टीम थाने के पीछे खंडहर में जेसीबी से गड्ढे की खोदाई कराने के बाद शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया में चौकीदार नवाब निवासी गांव तिसंग द्वारा जेब से माचिस निकालकर कपड़े में आग लगाई और जलता कपड़ा गड्ढे में फेंक दिया। इसी दौरान शराब ने आग पकड़ ली और तेज धमाके साथ आग की ऊंची लपटे उठने लगी। आग की चपेट में हेड कांस्टेबल जोनी व ललित, चौकीदार नवाब और जेसीबी चालक सुनील निवासी लक्ष्मणपुर आकर झुलस गए। इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से चौकीदार को गंभीर हालत में दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

झिंझाना में झुलसे चौकीदार का उपचार करते चिकित्सक । संवाद

झिंझाना में झुलसे चौकीदार का उपचार करते चिकित्सक । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed