फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A father of four children and a teenager committed suicide by consuming poison.

Shamli News: चार बच्चों के पिता व किशोरी ने जहर खाकर जान दी

Sat, 21 Mar 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 21 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A father of four children and a teenager committed suicide by consuming poison.
युवक किशोरी की मौत...वीडियो कॉल कर जहर खाने से पूर्व बुआ के लड़के को जहर के पाउच दिखाता अजमल
शामली। जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव निवासी चार बच्चों के पिता अजमल (32) और एक किशोरी ने सहारनपुर के ननौता स्थित एक होटल में शुक्रवार को दोपहर बाद जहर खा लिया। युवक के परिजन और रिश्तेदारों ने दोनों को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर दोनों की मौत हो गई। किशोरी के पिता की तरफ से युवक के खिलाफ किशोरी को बहलाफुसलाकर ले जाने की बुढ़ाना थाने पर प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी अजमल और एक दूसरे गांव निवासी किशोरी को शुक्रवार शाम गंभीर हालत में शामली के कैराना रोड स्थित निजी अस्पताल में उनके रिश्तेदारों व परिजनों ने भर्ती कराया। एसपी शामली एनपी सिंह ने बताया कि बुढ़ाना थाने पर शुक्रवार को किशोरी के पिता की तरफ से अजमल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में बताया कि अजमल दो दिन पहले उसकी बेटी को बाइक पर कहीं ले गया। आरोपी अजमल गांव मंदवाड़ा में सीमेंट, डस्ट व बजरी की दुकान करता है।
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। किसी के भी परिजनों ने यहां कोई तहरीर नहीं दी है। सहारनपुर और बुढ़ाना पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बच्चों का पिता है अजमल
मृतक के छोटे भाई अकरम ने बताया कि अजमल चार बच्चों का पिता है। किशोरी रिश्ते में साली लगती है। अजमल की शादी मेरठ के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। दो दिन पूर्व अजमल किशोरी को लेकर चला गया था। दोनों को तलाश कर रहे थे।
पुलिस की लापरवाही की भेंट चढ़ीं दो जान
शामली। मृतक अजमल के भाई अकरम का कहना है कि दो दिन पहले दोनों लापता हो गए थे। किशोरी के पिता ने बुढ़ाना थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। परिजनों के मुताबिक अजमल का मोबाइल फोन लगातार चालू था यदि पुलिस समय रहते मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करती, तो संभवतः दोनों को जिंदा बचाया जा सकता था। शुक्रवार को जब दोनों के जहर खाने की सूचना मिली, तब पुलिस ने दोपहर 2 बजकर 48 मिनट पर प्राथमिकी दर्ज की।
जहर खाने के बाद अजमल ने रिश्तेदार को भेजी थी लोकेशन
जहर खाने के बाद अजमल ने अपनी बुआ के लड़के रिजवान को व्हाट्सएप पर एक वीडियो भेजी। इसके साथ ही उसने होटल की लोकेशन भी शेयर की। अजमल के भाई अकरम ने बताया कि वीडियो और लोकेशन मिलने के बाद रिजवान ने तुरंत उन्हें और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत बताए गए होटल पर पहुंचे।

भाई से बोला- नहर से हमारे शव बरामद कर लेना
शामली। अजमल के भाई अकरम ने बताया कि दो दिन पहले दोनों अचानक लापता हो गए थे।
इस दौरान अजमल ने परिवार के सदस्यों से 20 से अधिक बार फोन पर बातचीत की। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे अजमल ने फोन कर कहा कि हम दोनों ने ईद मना ली है, अगर कोई गलती हुई हो तो माफ कर देना। पास में एक नहर है, वहीं से हमारे शव बरामद कर लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed