फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A farmer destroyed his five bigha of wheat crop in Shamli of Uttar Pradesh

यूपी: किसान ने गुस्से में आकर जोत डाली पांच बीघा गेहूं की फसल, कही ये बड़ी बात

Sun, 28 Feb 2021 05:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sun, 28 Feb 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
A farmer destroyed his five bigha of wheat crop in Shamli of Uttar Pradesh
किसान ने अपनी पांच बीघा फसल जोत दी। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध को लेकर एलम के किसान ने गुस्से में आकर अपनी पांच बीघा गेहूं की खड़ी फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। किसान का कहना है कि आगे वह अपनी गन्ने की फसल में आग लगाने से पीछे नहीं हटेगा। मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया। 

विज्ञापन


शामली के नगर पंचायत एलम निवासी किसान देवेंद्र उर्फ कल्लू रविवार को गांव भनेडा स्थित अपने खेतों पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और अपने गेहूं की फसल को नष्ट करना शुरू कर दिया। जिसे देखकर आस पास काम कर रहे किसान सतबीर सभासद, परमेंद्र, कुम्भा राम आदि ने उसके पास जाकर उसे समझाने का प्रयास किया और फसल को नष्ट करने से रोका। लेकिन देवेंद्र ने किसी की बात नहीं मानी। देखते ही देखते उसने अपनी पांच बीघा गेहूं की लहलहाती फसल को ट्रैक्टर चालकर बर्बाद कर दिया। 
विज्ञापन


देवेंद्र ने बताया कि कृषि कानून बिल के विरोध में उसने अपनी गेहूं की फसल को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। जब तक मोदी सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक इसी तरह से विरोध करते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: महापंचायत में बोले सीएम केजरीवाल, किसानों के लिए डेथ वारंट हैं ये तीनों कृषि कानून

किसान ने कहा कि वह अपनी गन्ने की फसल को आग के हवाले करने से भी पीछे नहीं हटेगा। उसने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया। इस सरकार ने किसानों को बेरोजगार बना दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed