फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A dip of faith was taken on Mauni Amavasya

Shamli News: मौनी अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 30 Jan 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A dip of faith was taken on Mauni Amavasya
कैराना। मौनी अमावस्या पर यमुना नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही परिवार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। एसडीएम व सीओ ने घाट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा अर्चना की। साथ ही यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान सूर्य का अर्घ्य देकर परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके अलावा ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दी गई। एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव व सीओ श्याम सिंह यमुना घाट पर पहुंचे। उन्होंने घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्नान संपन्न होने पर यमुना नदी पर गोताखोर, पुलिस तैनात रखने के निर्देश दिए। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत यमुना नदी पर गोताखोर मुस्तकीम उर्फ बिल्लू व गुलशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed