{"_id":"679fbb8aea87472ee10de9ca","slug":"a-case-of-cheating-a-businessman-of-rs-51-lakh-has-been-registered-shamli-news-c-26-1-smrt1048-136270-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: व्यापारी से 51 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: व्यापारी से 51 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। व्यापारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 51 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के कैराना रोड स्थित विजय सिनेमा निवासी व्यापारी कौशल वर्मा ने दो दिन पहले एसपी रामसेवक गौतम से मिलकर शिकायत की थी कि ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ने 51 लाख रुपये की ठगी कर ली है। एसपी ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साइबर क्राइम थाने पर व्यापारी की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि जिस व्हाट्सएप ग्रुप में एक तरफा ज्वाइन कराया गया था। उसके एडमिन हैरिसिंह और अरुण ने उसे फंसाया था। हैरि सिंह एप के वित्तीय सलाहकार और अरुण खाते का लेनदेन संभाल रहे थे।
आरोपियों ने उसका प्वाइंट बी एप पर यूआईडी संख्या देकर मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन किया था। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उस ग्रुप में लगभग 200 से अधिक लोगों को फंसाया है और कई सौ करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी करने का अनुमान है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।