फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A broom in hand, cleaned the police station

हाथ में आई झाड़ू, कर दिए थाने साफ

Sat, 25 Mar 2017 12:04 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
A broom in hand, cleaned the police station
clean campaign - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शासन के निर्देश पर पुलिस ने स्वच्छता अभियान के लिए श्रमदान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारियों ने थानों में पहुंचकर झाड़ू लगाकर सफाई कराई। सहयोगी पुलिसकर्मी भी स्वच्छता अभियान में लगे रहे। 
विज्ञापन


 शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और सीओ सिटी उपेंद्र कुमार यादव शामली कोतवाली पहुंचे। वहां अधिकारियों ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को इकट्ठा किया और स्वच्छता अभियान के लिए श्रमदान करते हुए सफाई कराई।  
विज्ञापन


खुद पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने भी झाड़ू उठा ली और सफाई करने में जुट गए, जिसके बाद सभी पुलिसकर्मी   सफाई करने लगे। किसी ने फावड़ा पकड़ा, तो किसी ने झाड़ू। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक पुलिसकर्मियों ने कोतवाली में सफाई कार्य किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि जहां भी रहें, वहां आसपास     स्वच्छ माहौल रहे। थानों में आने वाले लोगों को भी उससे प्रेरणा मिलेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि थाना परिसर में कोई भी व्यक्ति पान, गुटखा और धूम्रपान नहीं करेगा। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


पान, गुटखा और शराब न पीने की शपथ
बाबरी। बाबरी थाने में शुक्रवार को थानाध्यक्ष सुनीत दत्त ने सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई कि वह सार्वजनिक स्थान या फिर थाने में पान और गुटखा नहीं खाएंगे। उन्हें धूम्रपान न करने और शराब न पीने की थी शपथ दिलाई गई। उन्होंने थाना प्रांगण में साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसआई बाबूराम, एसआई शिवकुमार, जगमोहन त्यागी, बीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, एसआई रेखा गुप्ता, कोमल काजला, अश्वनी काजला, ब्रजवीर, रविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed