उम्र 75 साल: बोला- DM साहब! मैं पढ़ना चाहता हूं; मेरी पढ़ाई की व्यवस्था करा दो, जानें- अब क्यों लिया ये फैसला
Shamli News : शामली जिले में 75 साल के एक बुजुर्ग ने पढ़ने की इच्छा जताई है। उसने डीएम कार्यालय पहुंच कर पढ़ाई की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है। जानिए बुजुर्ग ने अब यह फैसला क्यों लिया है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में गांव कुड़ाना के 75 साल के बुजुर्ग ने अनपढ़ होने से दुखी होकर पढ़ाई करने का फैसला लिया है। बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय में पहुंच कर पढ़ाई की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। बुजुर्ग का कहना है कि उनके कई साथी भी पढ़ना चाहते हैं।
बृहस्पतिवार को गांव कुड़ाना के बुजुर्ग जयपाल कलक्ट्रेट में अपनी अर्जी लेकर पहुंचे। डीएम को प्रार्थना देकर उन्होंने अपनी पढ़ाई की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। जयपाल का कहना है कि उन्हें अनपढ़ होने का बहुत बड़ा नुकसान हो चुका है। अब वह खुद पढ़-लिखकर अपना प्रार्थना पत्र लिखकर अपनी समस्या का समाधान करना चाहता है।
यह भी पढ़ें: Murder: मेरी दाढ़ी का तो ख्याल कर! हत्यारा पिता बोला-बेटी को दी थी इज्जत की दुहाई, सिर्फ ये था सहनुमा का कसूर
उन्होंने बताया कि वह अकेला नहीं है जो उम्र के पढ़ाव में पढ़ना चाहता है, उनके गांव के दो से तीन बुजुर्ग हैं जो उनके सहपाठी बनना चाहते हैं। जयपाल का कहना है कि जब उनकी पढ़ने की उम्र थी, तब उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्हें उनके पिताजी ने उस दौरान भैंस चराने का काम दे दिया था। अब फुर्सत के लम्हों में उनके मन में ख्याल आया है कि उसे पढ़ना चाहिए। डीएम ने बुजुर्ग को पढ़वाने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: कातिल पिता: छुरी से रेत दिया बेटी का गला, बोला-कई बार मना किया ऐसा काम मत कर; पर वो नहीं मानी, मार डाला