फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   98 thousand withdrawn by becoming an officer of Narcotics Department

Shamli News: नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बनकर 98 हजार निकाले

Sun, 11 Jun 2023 08:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 11 Jun 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
98 thousand withdrawn by becoming an officer of Narcotics Department
- पीड़ित युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ की करवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/थानाभवन। खुद को नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताकर एक ठग ने युवती के खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
कस्बे की शुगर मिल निवासी युवती महिमा शर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका बैंक खाता अंधेरी मुंबई स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में है। बताया कि एक दिन पहले सुबह साढ़े दस बजे उसे एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे खुद को मुंबई नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताया। आरोपी ने युवती से जांच पड़ताल के नाम पर उसके आधार कार्ड व पैन कार्ड की जानकारी ले ली। जिसके बाद उसने उसके बैंक खाते से 98,642 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद पैसे कटने का मैसेज आने पर उसे ठगी होने की जानकारी हुई। युवती ने बताया कि उसने यही दस्तावेज अपने एचडीएफसी बैंक के दूसरे बैंक खाते में भी लगाए हैं। हालांकि अभी तक दूसरे बैंक खाते से पैसे नहीं कटे हैं। पीड़िता ने सभी दस्तावेज जमा करते हुए पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी मुंबई से हुई है। युवती का बैंक खाता भी वहीं पर है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में पुलिस साइबर सैल की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed