फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   98 corona infected found in the district

जिले में रिकार्ड 98 कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 14 Apr 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
98 corona infected found in the district
जिले में 98 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। मंगलवार को अब तक रिकार्ड 98 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले पिछले साल सबसे अधिक 87 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले थे। जिले में 23 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 347 हो गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। शहर से लेकर देहात के गांवों तक कोरोना की चेन बढ़ती जा रही है। इसके चलते पिछले साल मार्च माह से लेकर अब तक एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित 98 व्यक्ति मिलने का रिकार्ड है। पिछले साल नौ सितंबर को 87 और 17 सितंबर को 84 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले थे। मंगलवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में शामली शहर में 30 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा गांव दरगाह में पांच, एलम में एक, रघुनाथपुर में एक, खेड़ा कुरतान में एक, पेलखा में एक, बनत में एक, कांधला में दो, भारसी में दो, लिलौन में दो, बुच्चाखेड़ी में एक, जलालाबाद में एक, भनेड़ा जट में एक, कैराना में 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांव कुड़ाना में एक, मालेंडी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को जिले में 98 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 23 व्यक्ति ठीक हुए हैं। इस तरह से अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 347 हो गई है।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर गोले बनाकर दें सामान
शामली। नगरपालिका परिषद शामली के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने दुकानदारों व व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे दुकानों के बाहर पिछले साल की तरह गोले बनाकर सामान का लेनदेन करें। फेस मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और कम से कम दो गज की दूरी बनाकर रखें। इसके साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था कर कोविड-19 की रोकथाम में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed