{"_id":"63cc31c205c57b0c42521556","slug":"94-complaints-in-three-tehsils-disposal-of-15-shamli-news-c-14-1-87876-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तीन तहसीलों में 94 शिकायतें, 15 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तीन तहसीलों में 94 शिकायतें, 15 का निस्तारण
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में आयेजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते एसडीएम विशू राजा
शामली/ कैराना/ ऊन। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें आईं। जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए।
कैराना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर ने कहा कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर व एसपी अभिषेक झा ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में शासन की मंशा के अनुरूप शिकायती पत्रों का निस्तारण होने चाहिए। इस दौरान कुल 27 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें अधिकतर शिकायतें जलभराव की समस्या, अवैध कब्जे आदि से संबंधित थी। मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम शिवप्रकाश यादव, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, नायब तहसीलदार गौरव सांगवान आदि मौजूद रहे।
शामली तहसील में एडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 39 शिकायती पत्र आए। जिनमें 6 का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। एसडीएम विशु राजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
तहसील ऊन में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष 28 शिकायतें प्राप्त हुई प्राप्त शिकायतों में से मौके पर 4 शिकायत का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।