{"_id":"5bafc4fa867a55013a6c5872","slug":"91538245882-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधारकार्ड न बनने पर लोगों ने बैंक के बाहर किया हंगामा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधारकार्ड न बनने पर लोगों ने बैंक के बाहर किया हंगामा प्रदर्शन
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड नहीं बनने पर रोष जताया
जलालाबाद। कस्बे के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही है। वहीं, लोगों ने कर्मचारियों पर आधारकार्ड बनाने को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया और बैंक के बाहर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। कुछ लोगों ने डीएम से भी शिकायत करने की बात कही।
शनिवार को जलालाबाद के ओबीसी बैंक शाखा पर सुबह 10 बजे ही कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आधारकार्ड बनवाने को लेकर भीड़ उमड़ी रही। अधिक भीड़ होने के कारण शोरशराबा होना प्रारंभ हो गया। भीड़ अधिक होने के चलते बैंक कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। वहीं, आधारकार्ड बनवाने पहुंचे साजिया, वकील, राशीद, विनीत कुमार, मुकेश उमरपुर, चंद्रभान, शौकत आदि ने बैंक कर्मचारियों को बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया और बैंक के बाहर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। इसके बाद लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई कराने की बात कही।