{"_id":"5bae7555867a557f0e719c28","slug":"91538159957-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चिकित्सालय भूमि की पैमाइश कर दिलाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चिकित्सालय भूमि की पैमाइश कर दिलाया कब्जा
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। कस्बे के ऊन रोड पर पशु चिकित्सालय के लिए आवंटित भूमि की एसडीएम ऊन और चेयरमैन झिंझाना ने पैमाइश कराकर पशु विभाग को उसका कब्जा दिलाया।
शुक्रवार को एसडीएम ऊन केपी तोमर व नगर चेयरमैन नौशाद कुरैशी ने ऊन रोड पर काशीराम कॉलोनी के निकट नगर पंचायत की भूमि की पैमाइश कराई। जिसके चलते तीन बीघा भूमि पर पशु विभाग का कब्जा कराया है। पशु चिकित्सालय से आए फार्मासिस्ट गजराज सिंह ने बताया कि चिकित्सालय के नए भवन के निर्माण के लिए 16 लाख की धनराशि आवंटित है। जिनसे एक माह के अंदर नए भवन का निर्माण कराया जाना है। लेकिन चिकित्सालय के लिए आवंटित भूमि पर कुछ लोगों ने फसल बोई हुई थी। शुक्रवार को भूमि पर उनका कब्जा करा दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। एसडीएम ऊन के साथ राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।