{"_id":"5b9d53ba867a55013270ef7e","slug":"91537037242-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहर्रम व गणेश चतुर्थी को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहर्रम व गणेश चतुर्थी को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम का जुलूस और गणेश चतुर्थी की शोभायात्रा आज, पुलिस प्रशासन मुस्तैद
कैराना। शिया समुदाय के लोगों द्वारा हजरत इमाम हुसैन व उनके जानिसारों की याद में रविवार को अलम व जुलजनाह का जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, श्री गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। कैराना में एक ही दिन में दो बड़े धार्मिक आयोजन होने की वजह से पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
पांच मोहर्रम को शिया समुदाय के सोगवारों द्वारा हजरत इमाम हुसैन की शहादत व उनके जानिसारों की याद में एक अलम व जुलजनाह का जुलूस का आयोजन रविवार दोपहर तीन बजे मजलिसों के उपरांत किया जाएगा, जो शाम सात बजे संपन्न होगा। शिया समाज के जिम्मेदार वसी हैदर ने बताया कि जुलूस के दौरान शांति एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों से वार्ता की गई और उनसे पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती का आग्रह किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया तथा जुलूस के मार्गों का भी जायजा लिया गया। दूसरी ओर, रविवार को ही श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें मनमोहक झांकियों के साथ-साथ बैंड बाजे तथा भारी भीड़ मौजूद रहेगी। एक ही दिन दो कार्यक्रमों के मद्देनजर कैराना कोतवाली पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है। वहीं, कैराना नगर पालिका परिषद की तरफ से कस्बा के मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई कराई गई।
जनाबे मुस्लिम बिन अकील करबला के पहले शहीद
- इमाम बारगाहों व अजाखानों में मजलिस कैराना। नगर में स्थित इमाम बारगाहों व अजाखानों में मुहर्रम मजलिसों का सिलसिला जारी है। इस मौके पर शिया धर्मगुरुओं ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर विस्तार पूर्वक पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
शनिवार को इमाम बारगाह कलां में आयोजित मजलिस को खिताब करते हुए शिया धर्मगुरु मौलाना जफर अब्बास ने कहा कि जनाबे मुस्लिम बिन अकील करबला के पहले शहीद है, जिनको जालिमों ने तरह - तरह की अजीयतें दी। वहीं, रजा अली खां के अजाखाने पर मौलाना ईसार हुसैन नकवी ने कहा कि करबला में इमाम हुसैन ने नाना रसूल मकबूल का दीन बचाने के लिए कुर्बानी दी। मजलिसों में वसी हैदर ने मरसिया मिम्बर पर पढा तथा कुर्रतुल ऐन मेंहदी, गुलजार, आगाज अली, फैसल व रोनक अली ने नोहा पेश किया। जबकि आसिफ अली, बाकर रजा व हुसैन हैदर ने सोखानी की। वहीं, अंजुमन फैज ए कायम ने सीनाजनी की। मजलिस में जावेद अली, शाहिद हुसैन, नासिर हुसैन, सैयद मोहम्मद रजी हैदर, सदाकत, शबाब हैदर, शादाब हैदर आदि मौजूद रहे।
वृद्धा को घायल किया
झिंझाना। गाडीवाला चौराहे पर शनिवार शाम शराब के नशे में बाइक सवार ने वृद्धा को टक्कर मारकर घायल कर दिया तथा बाइक सवार युवक खुद भी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर वृद्ध महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद महिला को उपचार के लिए ले गए। वहीं, घायल बाइक सवार को पुलिस ने सीएचसी झिंझाना ले जाकर भर्ती कराया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि बाइक सवार नरेश क ैराना क्षेत्र के गांव तितरवाडा का रहने वाला है। उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।