{"_id":"5b7db06a42c79246615444db","slug":"91534963818-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पकड़वाया तो, पीड़ितों की कर दी पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी पकड़वाया तो, पीड़ितों की कर दी पिटाई
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के परिजनों से मारपीट की
थानाभवन। युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिस पर आरोपी पक्ष के लोगों ने युवती के परिजनों से मारपीट कर दी। मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
थानाभवन क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर निवासी व्यक्ति ने एक दिन पूर्व तहसील दिवस में शिकायत पत्र देकर मनट निवासी प्रदुम पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद थानाध्यक्ष ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बुधवार को पीड़ित युवती के पिता ने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर तहरीर देकर बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष के महिला सहित चार लोगों ने घेर से आते वक्त उसकी बेटी व बेटे के साथ मारपीट कर दी। धमकी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया, तो गंभीर परिणाम भुगतना पडे़गा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।