{"_id":"5b0af6864f1c1bab6e8b4e3f","slug":"91527445126-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब बनाए बहाने, नहीं कटी चुनाव से डयूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब बनाए बहाने, नहीं कटी चुनाव से डयूटी
Updated Sun, 27 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूब बनाए बहाने, नहीं कटी चुनाव से ड्यूटी
शामली। मतदान कर्मचारियों ने अधिकारियों को तर्क देकर चुनाव से ड्यूटी काटे जाने की गुजारिश की थी, लेकिन मेडिकल बोर्ड से ड्यूटी काटने से मना कर दिया। ड्यूटी से छूट मांगने वालों में तीन महिलाएं तथा दो लोग मौजूद रहे।
सोमवार को लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होना है। रविवार की शाम तक शामली की नवीन मंडी स्थल से मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। इससे पूर्व एक दर्जन से अधिक मतदान कर्मियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर ड्यूटी कटवाने की मांग की, लेकिन ज्यादातर का वैध कारण नहीं होने के कारण छुट्टी नहीं मिली। इनमें से तीन महिलाओं और दो लोगों द्वारा स्वास्थ्य के संबंध में तर्क दिए जाने पर प्रशासन द्वारा पांचों को मेडिकल बोर्ड के लिए भेज दिया, जहां पर डॉक्टर वीपी सिंह, डॉक्टर जाहिद अली त्यागी, महिला डॉक्टर अनिता बत्रा सहित पांच डाक्टरों की टीमों ने उनकी बात सुनी। दो महिलाओं ने चुनाव से ड्यूटी काटने की बात कही। एक महिला के परिजन प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे, लेकिन मौके पर महिला भी नहीं पहुंची। इसके अलावा एक व्यक्ति ने अंगुठे में दर्द होने की बात कही तथा दूसरे व्यक्ति ने पेट में दर्द होने की बात कही। डाक्टरों द्वारा उनका मौके पर ही उपचार कर दिया गया। डाक्टरों के अनुसार पांचों में से एक भी कर्मी का मजबूत तर्क नहीं था, ताकि ड्यूटी काटी जा सके, जिसके बाद सभी को ड्यूटी के लिए रवाना कर दिया गया।