{"_id":"59f8ca4c4f1c1b8d698b8b03","slug":"91509476940-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर तैयारियां शुरु करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर तैयारियां शुरु करने का निर्देश
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना स्थल पर तैयारियां शुरू करने के निर्देश
शामली।
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। मतगणना में इस्तेमाल होने वाले चबूतरों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने का निर्देश दिए।
मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह और सहायक अभियंता विपिन जैन सहित मंडी समिति सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ कृषि उत्पादन मंडी में पहुंचकर मतगणना स्थल के संबंध में निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मंडी की दुकानों में स्ट्रांग रूम के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होने चाहिए। साथ ही प्रेक्षकों के ठहरने की उचित व्यवस्था कराई जाए। चबूतरों के आसपास नगर पालिका कर्मियों को सफाई कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जनपद में 22 नवंबर को मतदान होगा, जिसके बाद मतपेटियां मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएंगी और एक दिसंबर को मतगणना के दौरान निकाली जाएंगी. तब तक मतगणना स्थल पर आसपास में पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे जाएंगे, ताकि स्ट्रांग रूम तक कोई असामाजिक तत्व नहीं पहुंचने पाए। मंडी समिति सचिव को निर्देश दिया कि जिन दुकानों में स्ट्रांग रूम बनना है, उन्हें गुड़ व्यापारियों से खाली कराकर सफाई आदि कार्य समय से पूर्ण करा लिया जाए। निरीक्षण के दौरान शामली कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।