Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गांव तितरवाड़ा के लोगों ने गन्ना तोल केंद्र बदलवाने को लेकर किया हंगामा

गांव तितरवाड़ा के लोगों ने गन्ना तोल केंद्र बदलवाने को लेकर किया हंगामा

Sat, 26 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
गांव तितरवाड़ा के लोगों ने गन्ना तोल केंद्र बदलवाने को लेकर किया हंगामा
शामली।
विज्ञापन

गांव तितरवाड़ा के किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने की मांग को लेकर गन्ना समिति कार्यालय पर हंगामा कर दिया।
कैराना क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा के सैकड़ों किसान शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉलियों से शामली गन्ना समिति कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गन्ना तौल केंद्र बदलवाने को लेकर प्रदर्शन करते हुए समिति सचिव को प्रार्थना पत्र सौंपा। बताया कि गत वर्ष गांव में शामली, तितावी और ऊन मिल का गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों से गन्ने का उठान कम हुआ, जिस कारण गेहूं की बुवाई भी समय से नहीं हो सकी। वहीं खेतों में बचा गन्ना किसानों को कोल्हू पर बेचने को मजबूर होना पड़ा। किसानों ने सचिव से नए सत्र में सभी मिलों के क्रय केंद्रों को हटाकर बजाज ग्रुप शुगर मिल गांगनोली सहारनपुुुुर का गन्ना क्रय केंद्र लगवाने की मांग की। इस दौरान गोपाल सिंह, रमेश, विरेंद्र, रमेशचंद, नरेश, बलेशर, संजय सिंह, कृष्ण शर्मा, अशोक सिंह, कामू, शिवकुमार, नकली सिंह, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed