{"_id":"59481fb64f1c1bc4388b46a2","slug":"91497898934-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच को लेकर आतिशबाजी करने पर दो पक्ष आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैच को लेकर आतिशबाजी करने पर दो पक्ष आमने सामने
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)।
कस्बा कांधला के एक मोहल्ले में रविवार रात पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने और आतिशबाजी करने पर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया।
रविवार को आईसीसी चैंपियंस ट्राफी का फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें भारत मैच हार गया। इससे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी छाई रही। उधर, कांधला के कुछ मोहल्लों में शरारती तत्वों ने पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाते हुए आतिशबाजी कर मिठाई बांटी, जिसे लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इसी समुदाय के लोगों ने आतिशबाजी का विरोध किया, तो आरोपी युवक नहीं माने। इससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई। इसी दौरान मोहल्ले के बुजुर्गों ने मौके पर जाकर आरोपी लोगों को उनकी इस हरकत को देश विरोधी बताया। साथ ही देश प्रेम का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता के लोगों का देश के किसी भी कोने में स्थान नहीं है। मोहल्लेवासियों ने मिलकर उक्त लोगों की हरकत की कटु शब्दों में निंदा की। पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता व्यक्त की है। थानाध्यक्ष एमएस गिल का कहना है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जीत पर आतिशबाजी करने का मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। यदि किसी ने ऐसा किया है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।