{"_id":"5e9496638ebc3e76a8210247","slug":"85-jamatie-report-negative-shamli-news-mrt4776184167","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव
विज्ञापन
85 जमातियों की रिपोर्ट नेगेटिव
शामली। जिले में 11 जमातियों को कोविड-19 पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमा मुश्किल में था। चिंता की वजह थी इनके साथ रहने और ठहरने वाले जमाती। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को डर था कि कहीं उनके संपर्क में रहने वाले जमाती भी पॉजिटिव न मिल जाएं। जांच को भेजे गए इनके नमूने भी कई दिन से लंबित थे, जो प्रशासन की चिंता बढ़ा रहे थे। हालांकि रविवार देर रात आई 85 नमूनों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिलने से अफसरों को राहत मिली है। ये सभी रिपोर्ट जमातियों की है।
इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में शामली, झिंझाना और थानाभवन के इस्लामपुर भैंसानी के करीब 112 जमाती मिले थे। इनमें 12 बांग्लादेशी भी थे। सभी को क्वारंटीन कर निगरानी में रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनके साथ रहने और संपर्क में आने वाले अन्य जमातियों के नमूने भी जांच को भेजे गए थे। इनमें से करीब 90 की जांच रिपोर्ट कई दिनों से लंबित चल रही थी। रविवार रात 85 की रिपोर्ट आ गई और ये सभी नेगेटिव थी। सीएमओ के अनुसार जो 85 रिपोर्ट आई हैं ये सभी जमातियों की हैं। अब कुछ ही जमातियों की रिपोर्ट आनी बाकी है। करीब 56 जांच रिपोर्ट लंबित हैं, लेकिन इनमें से जमातियों की संख्या कम है।