फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   84 thousand rupees and mobile phone stolen from the cabin of the truck

Shamli News: ट्रक के केबिन से 84 हजार रुपये और मोबाइल फोन चोरी

Fri, 18 Apr 2025 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
84 thousand rupees and mobile phone stolen from the cabin of the truck
शामली। रोशन निवासी गांव डांग का बाड़ा थाना जाजपुर जिला भीलवाड़ा राजस्थान ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 14 अप्रैल को ट्रक में मोरबी गुजरात से पत्थर लादकर शामली में कैराना रोड पर टाइल्स वालों के यहां आया था । ट्रक को खाली करने पर गाड़ी का भाड़ा 84,500 रुपये मिला था। भाड़े में मिली रकम को उसने ट्रक के केबिन में रख दिया था। थकान होने के कारण वह ट्रक में ही सो गया। 15 अप्रैल को सुबह पांच बजे वह जगा तो उसकी गाड़ी से भाड़े के 84,500 रुपये और मोबाइल फोन गायब मिला, जिसे चोरी कर लिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed