फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   84 Corona positives including doctor

चिकित्सक समेत 84 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 17 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
84 Corona positives including doctor
चिकित्सक सहित 84 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 84 नए केस मिले हैं। इनमें शहर के एक निजी चिकित्सक और सीएचसी थानाभवन के चार कर्मचारी भी शामिल हैं। पूर्व में संक्रमित मिले 87 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 485 हो गई है।

बृहस्पतिवार को शामली शहर के एक नर्सिंग होम के चिकित्सक व दो महिला कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। टीचर कॉलोनी में दो महिलाओं सहित चार, दयानंद नगर में सात, बुढ़ाबाबू में दो, काकानगर में तीन, नया बाजार में एक, शुगर मिल में सात, गोशाला रोड की दो महिलाओं समेत चार लोग संक्रमित मिली हैं। इसके अलावा कमला कॉलोनी में महिला समेत दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। मोहल्ला रेलपार में एक, धीमानपुरा में दो महिलाओं समेत तीन व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। डीआईओएस कार्यालय से संबद्ध कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिला। अस्पताल रोड, माजरा रोड, बरखंडी व ब्राहमणान मोहल्ले में एक-एक, मोहल्ला पंसारियान में दो, रूई मिल कालोनी में महिला समेत पांच कोरोना संक्रमित मिले। सीबी गुप्ता कालोनी में दो, बड़ीआल मोहल्ले में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। सीएचसी थानाभवन के चार कर्मी संक्रमित मिले। कैराना कचहरी में दो और कस्बे के एक बैंक का कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला। कांधला के मोहल्ला खैल में महिला, गांव चढ़ाव में 24 वर्षीय युवक और जसाला में 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। कस्बा झिंझाना में 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। गांव सिंभालका में 24 वर्षीय महिला, शिकारपुर में 66 वर्षीय महिला, गांव लुहारी मेें महिला, ऐरटी में एक युवक, गांव नाला में एक परिवार की महिला और उसका 11 साल की बेटी व 14 साल की बेटी कोरोना संक्रमित मिली हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 84 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। 87 लोग ठीक हुए हैं। इस तरह से जिले में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 485 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed