{"_id":"6261b174cee6dc55700479b2","slug":"818-injections-of-remdesivir-expired-in-shamli-shamli-news-mrt5854897122","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रेमडेसिविर के 818 इंजेक्शन हुए एक्सपायर, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने दी ये बड़ी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रेमडेसिविर के 818 इंजेक्शन हुए एक्सपायर, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने दी ये बड़ी जानकारी
Fri, 22 Apr 2022 05:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 05:27 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के पास रखे 818 रेमडेसिविर इंजेक्शन एक्सपायर हो गए। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि लखनऊ को इस संबंध में अवगत कराते हुए दिशा-निर्देश मांगा गया था। लेकिन, शासन स्तर से अभी कोई गाइडलाइन नहीं मिली है।
विज्ञापन
रेमडेसिविर
विस्तार
कोरोना से बचाव के लिए दूसरी लहर में रेमडेसिविर इंजेक्शन आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। वहीं 818 इंजेक्शन स्वास्थ्य विभाग के पास रखे हुए एक्सपायर हो गए। इंजेक्शन उपयोग में न आने पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने शासन को पत्र भेजकर इनके बारे में गाइडलाइन मांगी थी, लेकिन शासन स्तर से इस संबंध में कोई दिशा निर्देश न मिलने से इंजेक्शन स्वास्थ्य विभाग के पास रखे हुए हैं।
विज्ञापन
दूसरी लहर में कोरोना ने कहर बरपाया था। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर लोगों की अस्पताल में भीड़ लगी रही थी। कोरोना से बचाव के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर मारामारी मची थी। यह इंजेक्शन आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाया था और बाजार में ब्लैक में भी महंगे दाम पर बिका था।
विज्ञापन
शासन स्तर से जिला स्वास्थ्य विभाग को रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए थे, जिनमें से कुछ इंजेक्शन बच गए थे। बचे हुए 100 एमजी वॉयल के 348 इंजेक्शन सितंबर 2021 में एक्सपायर हो गए थे, जबकि 470 इंजेक्शन दिसंबर 2021 में एक्सपायर हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के केस कम होने पर रेमडेसिविर इंजेक्शन का इस्तेमाल न होना बताते हुए शासन को पत्र भेजकर इनके बारे में गाइडलाइन मांगी थी, लेकिन कोई दिशा-निर्देश न मिलने के कारण कीमती इंजेक्शन स्वास्थ्य विभाग के पास रखे हुए बेकार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सीएम योगी का आदेश नहीं मानते ये अफसर: अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं खाली कुर्सियां, सबूत हैं 20 तस्वीरें
शामली जनपद के सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि एक्सपायर होने की तिथि से पहले ही महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ को पत्र भेजकर रेमडेसिविर इंजेक्शन के संबंध में अवगत कराते हुए दिशा-निर्देश मांगा गया था। इस बारे में शासन स्तर से अभी कोई गाइडलाइन नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: गो-तस्कर की दास्तां: मुठभेड़ में मारे गए अकबर की वो आखिरी रात... जब पत्नी से एक घंटा हुई थी बात, फिर छूट गया जिंदगीभर का साथ