फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अभ्रद व्यवहार करने और परीक्षा में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया

अभ्रद व्यवहार करने और परीक्षा में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया

Sat, 02 Mar 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
अभ्रद व्यवहार करने और परीक्षा में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया
आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
विज्ञापन

शामली। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्राओं को गलत प्रश्नपत्र बांटने के मामले में प्रबंध समिति द्वारा प्रधानाचार्या मीना कुमारी को हटाकर उनके स्थान पर अलका संगल को कार्यवाहक प्रधानाचार्या नियुक्त करने के बाद दोनों के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। नवनियुक्त कार्यवाहक प्रधानाचार्या ने कोतवाली में तहरीर देकर मीना कुमारी पर अभद्रता करने और परीक्षा में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है जबकि मीना कुमारी ने आरोपों को गलत बताते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्या पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

यूपी बोर्ड परीक्षा में 16 फरवरी को हिंदू कन्या इंटर कालेज में कुछ छात्राओं को गणित के स्थान पर प्रारंभिक गणित का प्रश्नपत्र बांट दिया था। इस मामले में प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्या मीना कुमारी को दोषी मानते हुए हटा दिया और उनके स्थान पर अलका संगल को कार्यवाहक प्रधानाचार्या नियुक्त कर दिया। शुक्रवार को कार्यवाहक प्रधानाचार्या अलका संगल ने शामली कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार को करीब पौने दो बजे हिंदी प्रवक्ता मीना कुमारी ने परीक्षा में बाधा उत्पन्न करते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके ऊपर कागज फेंके। उन्होंने मीना कुमारी पर परीक्षा में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई हेेतु सूचना दी है। उधर, इस संबंध में मीना कुमारी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा में अलका संगल पर परीक्षा सहायक का दायित्व था। 16 फरवरी को गलत प्रश्नपत्र वितरित होने के मामले में वे उस दिन की केंद्र व्यवस्थापक होने के नाते वे अपने स्तर भी जांच कर रही है। शुक्रवार को अलका संगल को गलत प्रश्नपत्र वितरण के मामले में स्पष्टीकरण के लिए लेटर रिसीव कराने गई थी। मीना कुमारी का आरोप है कि अलका संगल ने उनके साथ अभद्रता करते हुए लेटर उनके ऊपर फेंक दिया। इसके बाद वे घर चली गई थी। उन्होंने किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की। परीक्षा में बाधा पहुंचाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed