{"_id":"5c29112dbdec2256ee323d1b","slug":"81546195245-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर रोटरी मेले का आयोजन,दर्शकों की उमड़ी भीड़, बच्चों ने ऊंट- घोड़े की सवारी की, इलैक्ट्रिक ट्रेन व झूले का लिया आंनद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर रोटरी मेले का आयोजन,दर्शकों की उमड़ी भीड़, बच्चों ने ऊंट- घोड़े की सवारी की, इलैक्ट्रिक ट्रेन व झूले का लिया आंनद
विज्ञापन
रोटरी मेले में बच्चों ने उठाया लुत्फ
शामली। नए साल के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब शामली मिडटाऊन की ओर से रोटरी मेले में दर्शकों की भीड़ उमड़ पडी। बच्चों ने ऊंट और घोड़े की सवारी की। साथ ही इलेक्ट्रिक ट्रेन व झूला झूले।
रविवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज के मैदान में 2019 के आगमन और वर्ष 2018 की विदाई के मौके पर रोटरी क्लब शामली मिडटाऊन की ओर से रोटरी मेला आयोजित किया गया। वर्ष 2019-20 के रोटरी मंडलाध्यक्ष हरी मोहन गुप्ता व सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल, रोटरी अरुण गुप्ता, विजय कौशिक ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में आध्यात्मिक प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी व खाने पीने व उद्योग के स्टाल लगाए गए। मेले का मुख्य आकर्षक ऊंट व घोडे़ की सवारी, बच्चों की इलेक्ट्रानिक ट्रेनें व आकर्षक झूला रहे। रोटरी मेले में बच्चों ने ऊंट-घोड़े की सवारी की। इलेक्ट्रिक ट्रेन व झूला झूले। रोटरी क्लब शामली मिडटाऊन के मेला आयोजक व अध्यक्ष अखिल तायल, प्रोजेक्ट चेयरमैन अंकुर आर्य, सचिव गोपाल मित्तल, सुभाष धीमान आदि का सहयोग रहा। उधर, गढ़ीपुख्ता रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल में भारतीय विद्यार्थी संगम की ओर से नए वर्ष के आगमन पर पारिवारिक कार्यक्रम का शुभारंभ शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, यशपाल पंवार संस्था के अध्यक्ष मनोज सैनी ने संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में तंबोला गेम, विजय शर्मा, दिनेश शर्मा ने आयोजित किए। अंताक्षरी- डांस प्रतियोगिता आदि के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेंट आरसी स्कूल की प्रबंधक मीनू संगल, सैन आर्य, क्लब की अध्यक्ष मनोज सैनी, मनोज मित्तल, मनोज वर्मा, देवाशीष वर्मा, अनुज गौतम आदि ने नए साल के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में आर्यसमाज के संरक्षक रघुवीर आर्य, पूरणचंद आर्य, मनोज सैनी, विनोद वर्मा, सुभाष सैनी, प्रदीप बंसल, मनोज गोयल, ब्रजपाल शर्मा, अरविंद कौशिक आदि मौजूद रहे।